फुलवारी मैरेज लॉन के सामने हुआ सुन्दर काण्ड का पाठ, एवं प्रसाद का वितरण

बस्ती, 22 जनवरी। अयोघ्या के राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शहर के अलग अलग स्थानों पर भण्डारों व कीर्तन का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में प्रेस क्लब के महामंत्री महेन्द्र तिवारी ने पचपेड़िया रोड पर फुलवारी मैरेज लॉन के सामने सुन्दर काण्ड के पाठ के उपरान्त भण्डारे का आयोजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों रामभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

महेन्द्र तिवारी ने कहा राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का दिन ऐतिहासिक है। इस पर हर हिन्दू गर्व का अनुभव कर रहा है। उन्होने जनपदवासियों को बधाइयां देते हुये कहा अयोध्या में भव्य व दिव्य राम मंदिर के निर्माण तथा ऐतिहासिक आयोजन व देशभर में दिखा उल्लास त्रेतायुग की यादें ताजा करने वाली हैं। मौके पर कृष्ण कुमार उपाध्याय, दिनेश कुमार पाण्डेय, पण्डितराजेश मिश्रा, राजेश चित्रगुप्त, दिनेश श्रीवास्तव, संदीप गोयल, विवेक श्रीवास्तव,अनुराग श्रीवस्तब,अभिनव दूबे, विवेक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव बिन्नू, रामसजन यादव, अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, सफड़ी सिंह, संतोष तिवारी, अमर सोनी, विशाल पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *