राम के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता- ओम प्रकाश आर्य

बस्ती 22 जनवरी।आर्य समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय *रामचर्चा* कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वामी दयानन्द विद्यालय सुरतीहट्टा और बालाजी मन्दिर मेहदावल रोड बस्ती में वैदिक यज्ञ और राम के जीवन दर्शन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर रामचर्चा करते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने कहा कि राम ने जिस तरह अपने जीवन में शिक्षा, संस्कार और देश प्रेम और समाज सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उससे हम सभी को ऊर्जा प्राप्त करते हुए समाज में फैलाना है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आदित्यनारायण गिरी ने राम ने कहा कि अयोध्या में रामलला अपनी जन्मभूमि पर विराजमान होकर पूरे विश्व को ऊर्जा देंगे, इसी आशा से आज पूरा विश्व भगवान का स्मरण कर रहा है। उदयभान आर्य और आनन्द राजपाल ने राम को विश्व के लिए प्रेरक पुरुष बताया।सभासद चुनमुन लाल ने लोगों को श्रीराम के आदर्श पर चलते हुए यज्ञ और संस्कारों को करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में कुलदीप सिंह जिला स्काउट मास्टर, योग शिक्षक विजय कुमार, नीतीश कुमार, शिव श्याम, दिनेश कुमार, अरविन्द श्रीवास्तव, अनीशा मिश्रा सहित अनेक लोग सम्मिलित हुए।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *