कलवारी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को एक प्लास्टिक के झोले में 4 अदद साड़ी व एक अदद पीली धातु की अंगूठी एवं 1200 रूपया के साथ किया गिरफ्तार

बस्ती – उत्तर प्रदेश में जिला बस्ती के थाना कलवारी पुलिस द्वारा चोरी के वांछित 01 अभियुक्त को एक प्लास्टिक के झोले में 4 अदद साड़ी व एक अदद पीली धातु की अंगूठी एवं 1200 रूपया के साथ  गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 10.01.2024 को थाना कलवारी पुलिस व स्वाट तथा सर्विलांस सेल बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के वांछित अभियुक्त संजय खरवार पुत्र स्व0 रामचन्द्र खऱवार निवासी बिहिया टिपोरा कालोनी थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार सम्बन्धित मु0अ0सं0 331/2023 धारा 457/380/411 भा0द0सं0 को समय 10.40 बजे गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया । अभियुक्त के पास बरामद वस्तु का विवरण में 4 अदद साड़ी, 1 अदद पीली धातु की अंगूठी व 1200 रूपये प्राप्त हुए। गिरफ्तारी का स्थान व समय अकसड़ा तिराहा – समय 15.30 बजे

गिरफ्तार करने वाले  पुलिस में  टीम में  थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह थाना कलवारी जनपद बस्ती। , उ0नि0 सैयद वसी हैदर जैदी थाना कलवारी जनपद बस्ती। , हे0का0 पवन कुमार, का0 बृजेश कुमार यादव थाना कलवारी जनपद बस्ती , उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी स्वाट टीम बस्ती। , उप निरीक्षक शशिकांत सर्विलांस सेल बस्ती , कांस्टेबल देवेश यादव, हेड कांस्टेबल रमेश चौहान, हेड कांस्टेबल अवनीश सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश यादव, कांस्टेबल सुभेंद्र तिवारी स्वाट टीम बस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *