ग्लोबल ग्रीन्स ग्रीन विजन प्रोडक्शन के तत्वावधान में सम्पन्न हुई संगीतमयी *आदर्श श्रद्धांजलि सभा*,,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 10 जनवरी,
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुंबई संवाददाता ।
महान पर्यावरणविद् माँ नर्मदा भक्त भूतपूर्व प्रमुख वन संरक्षक सेवानिवृत्त IFS प्रेरक विराट विभूति ग्लोबल ग्रीन्स के संरक्षक स्मृतिशेष डाॅ पंकज श्रीवास्तव के परलोकगमन के पश्चात उनके द्वितीय जन्म दिवस के अवसर पर कल भावपूर्ण संगीतमयी श्रद्धांजलि… का भावपूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ l

इलाहाबाद विश्व विद्यालय के संगीत विभाग के गायक गायिका छात्र छात्राओं में मिथिलेश राही, शुभा मालवीय, मोहम्मद फ़ैज़, लक्ष्मी श्रीवास्तव पलक, पंकज कुमार आदि ने भावपूर्ण भजनों गीतों और ग़ज़लों से श्रद्धांजलि कार्यक्रम को स्मरणीय बनाया..स्मृतिशेष बड़े सुपुत्र पंकज सर की वृद्ध माता व संस्था की वरिष्ठतम संरक्षक श्रीमती सावित्री श्रीवास्तव संस्था के ही महासचिव विनोद मिश्रा, महासचिव अवधेश निषाद, संगीतज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव, सरस्वती संगीतालय की प्रिंसिपल श्रीमती ममता मालवीय एवं एंटी क्राइम एंटी करेपशन के भोला यादव आदि रहे उपस्थिति। उक्त कार्यक्रम ग्लोबल ग्रीन्स के प्रधान कार्यालय केदार कुंज टैगोर टाउन प्रयाग राज में किया गया ।

कार्यक्रम का संयोजन एवं कुशल संचालन संस्था के कोआर्डिनेटर शरद मिश्रा ने किया जबकि ग्लोबल ग्रीन्स के अध्यक्ष एवं पंकज सर के छोटे भाई संजय पुरुषार्थी सर ने सभी के आगमन पर धन्यवाद सम्प्रेषित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *