बस्ती 10 जनवरी आपको याद होगा की बस्ती जिले में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अब तक डाका डालने का पोस्टर लग चुका है इसी प्रकार फिर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कराहपठिया गांव में डाका डालने का पोस्टर चस्पा किया गया है। पोस्टर चस्पा होने से क्षेत्र में दहशत माहौल बनने बन गया है। हालांकि लोग इसे किसी शरारती तत्वों के सुनियोजित दिमाग की उपज बता रह हैं। अब फिर इसी थाना क्षेत्र के कराहपीठिया में दस दिन के अन्दर चोरी होने की सूचना देते हुए घटना को अंजाम देने की बात लिखी गई है। चस्पा पोस्टर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा हुआ है की डाका गांव के कुछ चुनिंदा घरों में ही डाला जाएगा। जिससे क्षेत्र के गांवों में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोग कड़ाके की सर्दी में रात-रात भर जाग कर पहरा देने के लिए मजबूर है। एसओ मुंडेरवा ने बताया कि कहा कि पोस्टर लगाने वाले सिरफिरे की शिद्दत से तलाश की जा रही है पुलिस उनके खिलाफ कठोरतम से कठोरतम कार्रवाई करेंगी ।