सोलह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ हुआ

बस्ती १० जनवरी  बस्ती जनपद में मारपीट की पांच घटनाओं में पुलिस ने 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्रैया थाना क्षेत्र के गोभिया गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस पीड़िता पूनम की तहरीर पर गांव के ही तिलकराम, मोना देवी व दुर्गेश के विरुद्ध केस दर्ज कर मामल की जांच कर रहे हैं इसी क्रम में  भरगवा गांव में राधा देवी के बेटे व बेटी को गांव के ही उमेश चन्द व रामनरेश त्रिपाठी व कुंजबिहारी ने मिलकर पिटाई कर दी। इस मामले में दर्ज केस के आधार पर घटना की छानबीन शुरु कर दी है। हर्रैया थाना क्षेत्र के पनेराभारी गांव में रामसुख की बाइक तोड़ने, गिमटी उखाड़ कर फेंकने व जान से मारने की धमकी देकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही रामअधीन, निरहू, विनोद व ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी  हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *