जरूरतमंदों में किया कम्बल का वितरण

बस्ती। कडाके की ठंड से बचाव के लिये ऋषभ फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण रेलवे स्टेशन के निकट किया गया।

ऋषभ फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष डा हेमन्त पाण्डेय ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा इस प्रकार से जन कल्याणकारी कार्य प्रायः किया जाता है। कई वर्षो से जनहित में कम्बल वितरित किया जाता है जिससे कोई ठंड का शिकार न हो।

समाज सेवी अपूर्ण शुक्ला ने कहा सर्दी लगातार बढ़ रही है कोई व्यक्ति ठंड की मार से पीड़ित न हो जिससे झुग्गी झोंपड़ियों में रह रहे जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया है।

समाज सेवी यल. के. पाण्डेय ने कहा कि जरूरतमंद ठंड के प्रकोप से बच सकें और आगे भी इस प्रकार से जो भी जरूरतमंद होंगे उनको कम्बल उपलब्ध कराया जायेगा। कम्बल वितरण में मुख्य रूप से गगन पाण्डेेय, सोनू पाठक, अनिरुद्ध चौधरी, सोनू चौबे, आशुतोष सिंह, दिनेश तिवारी, प्रशांत यादव, मंटू उपाध्याय, डा आर जे शुक्ला आदि ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *