मानव जीवन पथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वितरित किए गए कंबल

बस्ती कूदरहा 9 जनवरी बस्ती जनपद में संस्थाओं द्वारा ठंड में कंबल वितरण का अभियान जारी है इसी क्रम में आज बस्ती जनपद के कुदरहा विकासखंड के ग्राम पंचायत छरदही में भीषण ठंड को देखते हुए मानव जीवन पथ चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने 40 गरीब परिवारों को कंबल वितरित किया। चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत आचार्य डॉ प्रेम त्रिपाठी डॉ अभिषेक द्विवेदी शिव शंकर दुबे शिवमंगल वैदिक दिलीप गोस्वामी विपुल गोस्वामी अशोक गौतम पंडित अनिल दुबे सहित अनेको ग्रामीण मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *