सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बस्ती८ जनवरी  बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में खड़ौआ गांव में सरकारी कार्य में  व्यवधान डालने का  इक मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पूनम श्रीवास्तव की तहरीर पर गांव के ही राकेश कुमार उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। ग्राम विकास अधिकारी ने अपनी तहरीर में लिखा है कि गांव में दिव्यांग शौचालय और खाद्यान्न गोदाम का निर्माण कराया जा रहा था जिसे राकेश ने जबरदस्ती बंद करा दिया। काम में लगे मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। इसके अलावा गांव में शुक्रवार को अपरान्ह तीन बजे भारत संकल्प यात्रा का सरकारी कार्यक्रम चल रहा था। वहां भी पहुंच कर हंगामा किया गया और कार्यक्रम को नहीं होने दिया। इस घटना के संबंध स्थानीय पुलिस ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर घटना की जांच गंभीरता के साथ शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *