बाइक की ठोकर से दंपति हुए घायल

रुधौली/बस्ती 6 जनवरी थाना क्षेत्र के बस्ती मार्ग पर स्थित विशुनपुर चौराहे पर शनिवार को रिश्तेदार के घर जा रहे एक दंपति को बाइक चालक ने ठोकर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार व पुलिस द्वारा निजी वाहन से घायल को सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया l पैकवलिया थाना क्षेत्र के पैकवलिया खास निवासी अब्दुल सत्तार अपनी पत्नी रबुल्न्निशा के साथ थाना क्षेत्र के सेहुड़ा गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे कि वह वाहन से उतरकर बिशुपुरवा चौराहे पर पहुंचे थे कि रुधौली की तरफ जा रहे बाइक चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे दम्पति घायल हो गये । सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार व बिशनपुरवा चौकी इंचार्ज संदीप यादव द्वारा निजी वाहन से सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *