बस्ती 6 जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौला गनेशपुर मार्ग पर 22 वर्षीय छात्र की ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ जाने से छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 22 वर्षीय छात्र रामजीत जो ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण मौत का शिकार हो गया मौत की खबर सुनते ही ग्रामीण व परिजन ईट भट्ठा मालिक तथा ड्राइवर के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिए ग्रामीणों ने कई घंटे तक रास्ते को जाम कर रखा था बहुत कोशिशो के बाद पुलिस किसी तरह से रास्ते को जाम से मुक्त करा पाई और मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई का निर्देश देते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया।