बस्ती।7 जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में चोरी की घटनाएं इस ठंड के मौसम में कुछ बढ़ गए हैं इसी क्रम में दुबौलिया क्षेत्र के रामजानकी मार्ग खुशहालगंज पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें लगा दो इन्वर्टर बैट्री, सोलर कन्ट्रोलर , प्रोजेक्टर एवं अन्य सामान खोलकर उठा ले गए। पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी में चोरी की घटना कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में चोर कंबल ओढ़े और अपना चेहरा छुपये हुए नजर आ रहा है। सुबह लोगों ने पंचायत भवन का ताला टूटा देख इस की सूचना ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह को दिया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने देखा तो पंचायत भवन में लागा समान गायब था। ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। इसी क्षेत्र के धर्मूपुर गांव निवासी पंचूराम कुम्हार के बंद पड़े घर में भी ताला टूटा मिला। सुबह पड़ोसियों को जानकारी हुई। पंचूराम अपनी पत्नी के साथ पिछले माह अपने बेटे के पास मुम्बई में रह रहे है। उनके घर पर ताला बंद था। पंचूराम को पड़ोसियों ने घर के विभिन्न कमरों के दरवाजे में लगा ताला टूटा और समान बिखरे हुए पड़े थे लोग चोरों से परेशान हैं।