“”शुभ स्वागत नव वर्ष “”
**2024**
******
विहग गान करने लगे, निलय निलय में शोर।
सुमन पुंज विहँसित हुए, महके दिशि दिशि छोर।।
आशा की कोंपल नयी, रिस्तों में अनुराग।
प्रणय पूर्ण शुभकामना, जगे अवध के भाग।।
मर्यादा के देवता, आएगें निज धाम।
बजी दुन्दुभि राम की, कीर्तन आठो याम।।
सुबह नयी सौगन्ध ले, नीचे मन का मोर।
मंगलमय शुभकामना, नवल वर्ष नव भोर।।
अभिनव वर्ष का मधुमय मांगलिक नव वास्तविक सुप्रभात आप सपरिवार व सुहृदजन के जीवन अजिर में नव आलोक प्रसरित करे।
जिससे प्रतिदिन प्रतिपल ग्यान यश सुख समृद्धि और श्री का चतुर्दिक अभिवर्धन हो।
अनन्त सुमंगल शुभकामनाओं सहित
गोपाल त्रिपाठी
शाँतिपुरम
प्रयागराज
1.1.2024
9889609950
7905158257