बस्ती 27 दिसंबर जनपद के थाना हर्रैया पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को अवैध नशीले पाउडर ( स्मैक) के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
खराब जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक हरैया राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना हर्रैया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 441/22 धारा 8/22 NDPS Act थाना हर्रैया जनपद बस्ती में वांछित अभियुक्त विनोद कुमार उर्फ लटकानू पुत्र जग्गी सोनकर निवासी वार्ड नं0 04 हनुमानगढ़ी खटकहिया को 2 ग्राम 700 मिली ग्राम अवैध नशीले पॉउडर (स्मैक) के साथ मनोरमा नदी पुल के दक्षिण मजार के पास से गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर थाना हरैया पर मु0अ0सं0 346/23 धारा 8/22 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।