बस्ती 27 दिसंबर बस्ती जनपद में बआछइत दो वारंटी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। इसके बाद दोनो को मेडिकल परीक्षण के लिए पीएचसी लाया गया। यहां ओपीडी से मौका देख दोनो भागने लगे। तत्काल मौजूद सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड लिया।
जानकारी के अनुसार सोनहा थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी वारंटी इसराइल और पेलनी गांव निवासी वारंटी रामदास उर्फ हउवा मारपीट के मामले में फरार चल रहे थे। आरोपितो को पुलिस ने पकड़ कर थाने ले आई। दोनों का मेडिकल कराने पीएचसी सल्टौआ ले गए। वहां पर पहुंचते ही दोनों को जैसे पुलिस ने मेडिकल के लिए अंदर ले जाने लगी तो दोनों भागने लगे और तत्काल पुलिस कर्मियों ने दोनों को दोड़ाकर पकड़ जिससे दोनों अपराधी भाग नहीं पाए।