बस्ती 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के बागेश्वर नगर वार्ड में बन रहे मकान के पाढ से पैर फिसलने के कारण कार्य कर रहे राजगीर मिस्त्री साहबदीन की गिरकर मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार राजगीर मिस्त्री निर्माणाधीन मकान का निर्माण कर रहा था कि यकबयक पाढ से पैर फिसल गया, राजगीर मिस्त्री गोंडा जिले के छपिया थाना के चकिया गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन पहुंच गए हैं।