क्रिसमस के खुशियों की सौगात से मुंबई की रातें दीपावली की तरह जगमगा उठीं

अनुराग लक्ष्य, 26 दिसंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुंबई संवाददाता ।
इसमें कोई शक नहीं कि भारत देश दुनिया का अनूठा और बेमिसाल देश है। इस देश में अगर होली, दीपावली, ईद और लोहड़ी पूरे जोश ओ खरोश के साथ मनाया जाता है तो वहीं क्रिसमस को भी बहुत हरसोल्लस के साथ मनाया जाता है।
ईसाई धर्म का यह खास तेवहार पूरे देश में तो मनाया ही जाता है लेकिन आर्थिक नगरी मुंबई की बात ही निराली है। गली, मोहल्ले, बाज़ार जिधर भी देखिए अजीब ही रंगीन और दिलकश समां ही नज़र आता है।
मुंबई का चर्च गेट, और बांद्रा चर्च की रौनक देखते ही बनती है। मुंबई सी एस टी, ग्रांट रोड़, दादर, माहिम, बांद्रा, सायन, बोरीवली, कांदिवली, गोरेगांव, मलाड, सांतकुरूज, कुर्ला, माटुंगा सहित पूरी मुंबई में चर्च में जाकर ईसाई धर्म के अनुयाइयों ने प्रार्थना और प्रे करके अपने जीवन में खुशियों से अपने दामन को भरने किए परभू इशू से दुआएं मांगी।
मुंबई की सड़कें इस वक्त रात की रंगेनियों और बिखरी चांदनी की मानिंद नज़र आ रही थीं। जिसमें बच्चे जवान और बूढ़े क्रिसमस को अपने अपने अंदाज़ में मनाते नज़र आए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *