महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या की पावन एवं पवित्र धरती सराय रासी में विजयादशमी के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भव्य दंगल एवं ‘सराय रासी महोत्सव’ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष महोत्सव अपने 11वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों और कुश्ती प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार हुआ अखाड़ा आयोजकों के अनुसार, इस दंगल के लिए 13×13 मीटर (13 मीटर लंबा व 13 मीटर चौड़ा) का अंतरराष्ट्रीय स्तर का अखाड़ा तैयार किया गया है। यह अखाड़ा पूर्व सांसद कैसरगंज, श्री बृजभूषण शरण सिंह की प्रेरणा से विशेष मापदंडों के आधार पर बनवाया गया है। देश के कोने-कोने से जुटेंगे महिला व पुरुष पहलवान दंगल में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों और प्रदेशों से कई दिग्गज महिला एवं पुरुष पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। नंदिनी नगर एवं सांसदों-प्रतिनिधियों के माध्यम से देश के कोने-कोने में निमंत्रण भेजे गए हैं। पूर्वजों की विरासत को सहेजने का प्रयास स्थानीय प्रतिनिधियों ने बताया कि यह दंगल सैकड़ों वर्षों पुरानी परंपरा है, जो पूर्वजों और बुजुर्गों द्वारा दी गई एक अनमोल धरोहर है। वर्ष 2016 में गांव का प्रतिनिधित्व मिलने के बाद से इसे हर साल और अधिक भव्य रूप देकर आगे बढ़ाया जा रहा है। कई दिग्गज और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधायक तथा सुल्तानपुर, जौनपुर, बस्ती और गोंडा समेत आसपास के जिलों से अनेक गणमान्य अतिथि और खेल प्रेमी शिरकत करेंगे। आयोजकों और ग्रामवासियों ने सभी खेल प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का निवेदन किया है।