प्रा.वि. हुसैनपुर में डीएम ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता, कम उपस्थिति पर जतायी नाराज़गी

प्रा.वि. हुसैनपुर में डीएम ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता, कम उपस्थिति पर जतायी नाराज़गी

 

*छात्र-छात्राओं से सुने 14 और 19 के पहाड़े, पढ़ाई में हमेशा आगे बढ़ने का रखें जज़़्बा भविष्य के लिए बड़ा सोचने, बड़ा लक्ष्य रखने का दिया मंत्र*

 

बहराइच 17 अक्टूबर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत ने प्राइमरी विद्यालय हुसैनपुर का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा-दिक्षा, मध्यान्ह भोजन, शिक्षण स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा विद्यालय की साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को जायज़ा लिया।

डीएम ने कक्ष-कक्षों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए पठन-पाठन की स्थिति तथा विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डीएम ने छात्रों से 14 और 19 के पहाड़े सुनकर उनकी शैक्षिक समझ को परखा तथा पढ़ाई के प्रति सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति कम पाए जाने पर डीएम ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि विद्यालय में नामांकित प्रत्येक छात्रा की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के संबंध में प्रभावी निगरानी भी रखी जाए।

जिलाधिकारी ने शिक्षिका एवं छात्राओं की गणित विषय की पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए प्रश्न भी किए गये। छात्राओं की विषयगत समझ अपेक्षित स्तर की न पाए जाने पर उन्होंने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में प्रभावी सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनकी विषयगत समझ और सीखने की क्षमता को मजबूत किया जाए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विद्यालय की रसोई एवं भंडार गृह का निरीक्षण किया और छात्राओं के भोजन में प्रयोग की जाने वाली खाद्य सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही प्रयोग किया जाए तथा छात्राओं को स्वच्छ, पौष्टिक एवं निर्धारित मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाए।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः