भैंस की खरीद में मारपीट

बस्ती 18 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर बाजार थाना क्षेत्र के बगियापार गांव में दो पक्षों में भैंस की खरीदारी को लेकर बलवा व मारपीट की घटना सामने आई है। शनिवार को दिन में भैंस के दाम को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल धर्मराज की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों पर बलवा मारपीट का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। मामले की तहकीकात कर रहे एसआई सोमनाथ राय ने बताया कि गांव में पहले एक व्यक्ति ने भैंस खरीदने के लिए दूसरे पक्ष से डील कर ली थी। उसी भैंस को ज्यादा दाम देकर गांव के ही धर्मराज ने खरीद लिया। इसी बात पर दोनों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। यही बात विपक्षी को ठीक नहीं लगी पहले दोनो पक्षों में वाद-विवाद हुआ फिर एकजुट हेाकर दूसरे पक्ष के लोगों ने भैंस खरीदने वाले धर्मराज पर हमला कर उसे घायल कर दिया। एसआई ने बताया कि धर्मराज की तहरीर पर गांव के ही रामदयाल, गोफई, रामचरन, लवकुश व दीपक पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरु कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *