अयोध्या।रामायण मेला समिति द्वारा आयोजित 42 में रामायण मेले के तृतीय दिवस में प्रवचन सत्र में सुरेंद्र पाल दास श्री अवधेश दास श्री राम बालक दास स्वामी शिव रामानंद श्री श्याम दास श्री जन्मेजा शरण जी ने भगवान राम से जुड़े प्रसंगों के बारे में बताया एवं तृतीय दिवस की संस्कृत संध्या का उद्घाटन मंडल आयुक्त अयोध्या श्री गौरव दयाल जी के कर कमल से किया गया । मंडल आयुक्त ने कार्यक्रम को सफल बनाने की शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में सुश्री मानसी सिंह द्वारा गाए गए गीतों से समां गुलजार रहा उसी क्रम में प्रस्तुति डॉक्टर श्रेया एवं अग्निहोत्री बंधुओं के द्वारा समा बांधा गया कार्यक्रम में विशेष सचिव राजेश प्रजापति उपस्थित रहे।