भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का लिया संकल्प

बस्ती। सल्टौआ विकास खण्ड के पचमोहनी ग्राम पंचायत में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी गोविन्द नारायन शुक्ल ने उपस्थित लोगों के साथ मिलकर 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।अभियान संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिसम्बर से बस्ती में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इस समय 10 प्रचार वाहनों के माध्यम से पूरे जिले में गौरवमय ढंग से संकल्प यात्रा का आगाज हुआ है। आज पूरे जिले में 11 प्रचार वाहन मोदी की गारंटी के साथ गांव-गांव में दस्तक देते हुए लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं व विकासात्मक उपलब्धियों से अवगत करा रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट फिल्म का भी प्रसारण किया गया। प्रदेश महामंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आमजन को दी जा रही सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली। श्री शुक्ल ने जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहाँ की केंद्र सरकार ने अपने साढ़े 9 साल के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। अंतिम छोर तक के व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है। मोदी की गारंटी को मद्देनजर रखते हुए देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनसेवा के प्रति समर्पित यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का इतिहास दोहराते हुए इसे फिर से एक बार दुनिया का सिरमौर बनाने की दिशा में कारगर ढंग से आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र, सतेन्द्र शुक्ल जिप्पी, रोली सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यन्त विक्रम सिंह, रामानन्द नन्हे, राम नेवास गिरी, सुशील तिवारी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *