जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बस्ती ने फरियादियों की सुनी समस्या, निस्तारण के दिए आदेश

 

भानपुर बस्ती  2 दिसंबर जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील भानपुर में सम्पन्न हुआ, जिसमें जिलाधिकारी अंद्रा वामसी तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा समय से निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 98 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 37, पुलिस 07, विकास 12, समाज कल्याण 08, शिक्षा 02, पूर्ति 12, स्वास्थ्य 02 तथा अन्य विभागों के 18 मामलें आये।
जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने ग्रामसभा पैमाइश, धारा 67 के मामलो में लापरवाही बरतने पर लेखपाल मयंक, धर्मराज को बर्खास्त करने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया है। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय तथा सुनिश्चित करे कि फरियादी निस्तारण आख्या से संतुष्ट हो। उन्होने कहा कि भूमि से संबंधित शिकायत आने पर शिकायतकर्ता को गम्भीरतापूर्वक सुने और निस्तारण की कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेंगी।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा है कि फरियादियों की समस्याओ का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करे और उनकी समस्याओं को पूरी जिम्मेदारी एवं सरलता से सुने। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. रमा शंकर दुबे, उपजिलाधिकारी शत्रुहन पाठक, डीडीओ संजय शर्मा, पीडी राजेश झा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अमर सिंह,डीपीआरओ रतन कुमार, बीएसए अनूप तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, तहसीलदार तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *