बस्ती -2 दिसंबर उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के अपराध में एक बाल अपचारी व दुष्कर्म के अपराध से सम्बन्धित एक अभियुक्त को पुलिस हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 02.12.2023 को थाना दुबौलिया जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 188/2023 धारा 363, 366, 120बी भा0द0वि0 में वांछित बाल अपचारी को बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष सादे वस्त्रों में नियमानुसार विशेषरगंज तिराहे से समय करीब 10.05 बजे पुलिस संरक्षण में लिया गया व मु0अ0सं0 190/2023 धारा 376(2)N, 313, 406, 506 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्त दुर्गेश उर्फ दुर्गाप्रसाद पुत्र मन्नाज हरिजन उर्फ मनराज सा0 तिघरा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष को बैरागल बाग रामजानकी मार्ग के किनारे समय 13.45 बजे हिरासत में लिया गया। बाद विधिक कार्यवाही उपरोक्त को माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरायनलाल श्रीवास्तव थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, उ0नि0 सच्चिदानंद दूबे थाना दुबौलिया जनपद बस्ती , का0 आशुतोष चौहान, का0 दीपक राय, का0 दुर्गेश यादव थाना दुबौलिया जनपद बस्ती शामिल रहे।