प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र-प्राचार्य

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्ती में चल रहे पांच दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण का आज समापन हुआ, प्राचार्य संजय शुक्ल ने बताया कि जीवन कौशल प्रशिक्षण में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिन्हित दस जीवन कौशलों के विकास में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का समावेश करते हुए प्रशिक्षण दिया गया, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया, प्राचार्य द्वारा सभी विकासखंड के प्रतिभागिगों से यह अपेक्षा की गई कि यहां जो भी कौशल सिखाये गए वो स्कूल में क्रियान्वित करेंगे जिससे नौनिहालों को बचपन से ही इन कौशलों के साथ रहेंगे तो कभी भी जीवन मे आने वाली कठिनाइयों से डरेंगे नही,प्रशिक्षण के नोडल डॉ रवि नाथ एवं डॉ ऋचा शुक्ला ने प्रशिक्षण के उपादेयता पर प्रकाश डाला, सन्दर्भदाता के रूप में अजित सिंह, संघमित्रा गुप्ता, राम गोपाल पाठक, प्रताप कुमार, डायट प्रवक्ता वंदना चौधरी, वर्षा पटेल, सरिता चौधरी, अलीउद्दीन आदि का योगदान दिया, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, अमरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *