बस्ती 2 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी।थाना क्षेत्र में कल दो बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल विद्युत संविदा कर्मी की भी इलाज के दौरान आज मौत हो गई।इसके पहले सड़क हादसे में
फार्मासिस्ट की मौत शुक्रवार को हो गई थी।
आपको बताते चलें कि घटना फोरलेन पर पचवस गांव स्थित ढाबे के सामने शुक्रवार को दिन में तकरीबन 11 बजे हुई थी क्षेत्र के देवखर निवासी फार्मासिस्ट लालजी यादव एएनएम छात्रा गायत्री के साथ अयोध्या किसी काम से जा रहे थे। पचवस ढाबा के सामने पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में फार्मासिस्ट लालजी यादव निवासी ग्राम देवखर, थाना छावनी की मौत हो गई। हादसे में पचवस निवासी संविदाकर्मी पवन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।