बस्ती। 12 नवंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में खेत की सिंचाई करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। युवक की शादी होने वाली थी। दीपावली पर युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के कुवागांव में खेत की सिंचाई के लिए गए विकास सिंह(25) विद्युत तार की चपेट में आ गए, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। युवक की शादी होने वाली थी। परिजन दुल्हन के लिए जेवर खरीद कर शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। परिजनों ने बुझे मन से युवक का अंतिम संस्कार बीड़ी बांध के ठोकर नंबर दस पर शनिवार को किया।