सदर विधायक अंकुर तिवारी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले- पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं प्रकाश पर्व

रिपोर्ट जितेन्द्र पाठक संतकबीरनगर

वंचित और जरूरतमंद परिवार के साथ दीपावली की खुशियों को करें साझा: अंकुर तिवारी

*बोले-अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है दीपावली*

*संतकबीरनगर*। देश समेत पूरे प्रदेश भर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। विधानसभा- 313 के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने प्रदेश व जनपद वासियों को प्रकाश पर दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में सदर विधायक अंकुर तिवारी ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है। उन्होंने जनपद वासियों से आवाहन किया कि वह प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।

इससे पहले सदर विधायक ने कहा कि हम दीपावली के पर्व को अपने परिवार के साथ मनाएंगे। इसके साथ ही हमें गरीब व्यक्ति को भी ध्यान देना चाहिए, जिससे हमारी खुशियां और दुगनी हो जाएं। किसी वंचित और जरूरतमंद परिवार के साथ दीपावली की खुशियों को साझा करने से हर घर समरसता के भाव से दीप्त हो जाएगा। सदर विधायक ने कहा कि उत्साह, हर्ष के आलोक से हर घर आलोकित हो यही हम सब का उद्देश्य भी होना चाहिए। कहा कि प्रदेश सरकार दीपावली और छठ पर्व को लेकर प्रदेश की जनता के लिए बेहद ही गंभीर है। तमाम योजनाओं के माध्यम से लोगों को सहायता राशि प्रदान कर समृद्धि की ओर ले जाने का काम कर रही है। हाल ही में सरकार ने किसानों के खातों में सम्मान निधि देने का काम किया है । कई लाभार्थियों के खाते में पैसा पहुंच भी गया है। जिन लाभार्थियों का पैसा खाते में नहीं पहुंचा है उम्मीद है कि छठ पर्व से पहले ही उनका पैसा भी खाते में पहुंच जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *