बस्ती – जनपद बस्ती में आज अशोक कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है उनके प्रथम अवा गमन पर बस्ती जनपद न्यायालय में समस्त कर्मचारीगण एवं अधिकारी गण ने अशोक कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया । अशोक कुमार सिंह जनपद बस्ती दीवानी न्यायालय में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत है । वर्तमान समय में न्यायालय कर्मचारी संघ बस्ती के जिला अध्यक्ष भी हैं ।
इस दौरान न्यायालय कर्मचारियों द्वारा सभागार में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को फूल मालाओं से स्वागत किया ।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, प्रशासनिक क्लर्क ऐलन सिंह, वरिष्ठ आशुलिपिक अशोक सिंह, फरीद अहमद, शिव शंकर शुक्ला, पंकज तिवारी, अवध बिहारी श्रीवास्तव, नियाज अहमद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राम सुरेश वर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।