बस्ती । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। सदर विधायक एवं सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पटेल जी के जीवन वृत्त, योगदान पर प्रकाश डाला। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की 562 रियासतों का विलय करके अखंड भारत के निर्माण के लिए जो योगदान दिया उसके लिये उन्हें सदैव याद किया जायेगा।
विधायक अतुल चौधरी कविन्द्र, राजेन्द्र चौधरी के साथ ही श्रीपति सिंह, जावेद पिण्डारी, सुरेन्द्र सिंह छोटे, समीर चौधरी, मो. सलीम, मो. उमर, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द सोनकर आदि ने कहा कि 1947 में भारत को आजादी तो मिली लेकिन बिखरी हुई। देश में कुल 562 रियासतें थीं। अपनी कूटनीतिक क्षमता के बल पर पटेल ने इन्हें भारत में मिला लिया। इनमें जूनागढ़ रियासत के नवाब ने 1947 में पाकिस्तान के साथ जाने का फैसला किया था।
सपा नेता राम प्रकाश चौधरी, मो. स्वालेह, चन्द्रिका यादव आदि ने पटेल जी को नमन् करते हुये कहा कि आजकल जिस उम्र में बच्चे गेजुएट हो जाते हैं उस उम्र में सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 10वीं की परीक्षा पास की थी। उनकी शिक्षा में सबसे ज्यादा रोड़े परिवार की आर्थिक तंगी ने अटकाए। इसके बावजूद उन्होंने जिलाधिकारी की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। रामशंकर निराला, अखिलेश यादव, जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरदार पटेल वकालत पढ़ने के लिए इंग्लैंड गए वह भी 36 साल की उम्र में। शुरुआत में देर से पढ़ाई शुरू करने वाले सरदार पटेल ने 36 महीने के वकालत के कोर्स को महज 30 महीने में ही पूरा कर दिया। वे देश के महान नेता थे।
पटेल जी को नमन् करने वालों में राम सिंह यादव, यदुराम यादव, रन बहादुर यादव, हृदयराम यादव, अमरेन्द्र कुमार उर्फ शिब्लू पाण्डेय, गुलाब सोनकर, चन्द्र प्रकाश चौधरी, हनुमान प्रसाद चौधरी, रामचन्दर यादव, डब्बू , संजय गौतम, रामशंकर निराला, राघवेन्द्र सिंह, रामभवन, रितिक, जितेन्द्र यादव, चीनी चौधरी, घनश्याम यादव, अशोक यादव, मो. शाद, रहमान सिद्दीकी, मो. कैश, भोलू अंसारी, प्रशान्त यादव, बैजनाथ शर्मा, उदयराज शर्मा, रणजीत, रिन्टू यादव, अनवर जमाल, राजेन्द्र चौरसिया, तूफानी यादव, निर्मल सिंह, बब्बन चौधरी, जहीर अंसारी, गीता भारती, शकुन्तला चौरसिया, इकबाल अहमद ‘काजू’ मो. युनूस, गौरीशंकर यादव, अनूप कुमार मिश्र, मो. अहमद सज्जू, सुशील कुमार यादव, फौजदार यादव, पंकज त्रिपाठी, राजेश यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।