अयोध्या प्रभु श्री राम की पावन नगरी शाम में लगभग 04:50 बजे स्नान कर रहे लड़के व लड़कियों को पानी की तेज बहाव में आ जाने से काफी गहराई में चले जाने के कारण नन्हकू कुमार पुत्र रामलखन, रीता पुत्री रंजीत, मधु पुत्री घनश्याम, नेहा पुत्री भुसुन, अंजू पुत्री ननकू पता हज़्जी काडिया थाना गौरा चौकी जिला गोंडा के ये सभी निवासी है जो सरयू नदी में स्नान के दौरान काफी गहराई में चले जाने से डुब रहे थे जिन्हें ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद सकुशलता के साथ नदी से बचाकर बाहर लाया गया ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य कांस्टेबल नित्यानन्द यादव,कांस्टेबल सुधीर सिंह,कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद, कांस्टेबल मुन्ना यादव,कांस्टेबल सचिन पाल व स्थानीय नाविक प्रदुम माझी,पंकज माझी,उदय माझी,सौरभ माझी शामिल रहें जिनके कार्य को देखकर उनके परिवार व स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की काफी प्रशंसाएं की।