बस्ती 15 अक्टूबर थाना क्षेत्र के रतनपुरवा चौराहे के पस पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पश्चिम तरफ पानी गड्ढे में जलकुंभी के बीच रविवार को एक युवक का शव मिला| ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित गड्डे में जलकुंभी में एक युवक का शव पाया गया जो बदबू कर रहा था I सुबह सिवान मे निकले लोगों ने ने देखा तो जिसकी सूचना गांव में जाकर दिया ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और जिसकी ग्रामीणो ने रुधौली पुलिस को दिया सूचना पर मय फोर्स पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ,विशुनपुरवा चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार , टीम ने पहुंचकर शव को बाहर निकलवाकर शव का शिनाख्त कराने मे जुट गये मौके पर पहुंचे मृतक का बेटा मोनू ने शव की पहचान पिता बाबूनंद( 45 )पुत्र राम प्रसाद के रूप में किया l मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता बाबूनंद 13 अक्टूबर की सुबह 09 बजे घर से निकले थे और काफी खोज बिन किया गया लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था I मृतक की तीन लड़के और एक लड़की है जिसमें से संदीप ,सुनील बाहर रहता हैं और छोटा बेटा मोनू माँ के साथ घर पर रहता है I इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है lरिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा I