निर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल मगन का हुआ स्वागत

बस्ती 9 अक्टूबर विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के सभागार में नव निर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल मगन का स्वागत समारोह अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों और सम्मानित प्रधान साथियों की उपस्थिति में किया गया।
इस सम्मान समारोह में प्रधान संघ अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी भी घोषित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रमुख श्री दुष्यंत विक्रम सिंह जी, अखिल भारतीय प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश चौधरी जी, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला सचिव श्री पप्पू सिंह जी और लगभग 70 की संख्या में माननीय प्रधान साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश चौधरी जी ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रधान संघ के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने सभी प्रधान साथियों को यह भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार से और किसी के भी द्वारा प्रधान साथियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। मुख्य रूप से प्रधान साथियों के समक्ष आ रही समस्या से संबंधित दो प्रस्ताव भी पारित किया गया जिसका निराकरण अध्यक्ष जी के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय से मिलकर किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान गौहनिया, प्रधान पचमोहनी, प्रधान एकडेगवा, प्रधान सल्टौआ, प्रधान जगदीशपुर, प्रधान नेवादा, प्रधान भिउरा, प्रधान संसारपुर, प्रधान जगतापुर, प्रधान देईपार, प्रधान मुरादपुर, प्रधान चौकवा, प्रधान गोरखर, प्रधान पिटाउट, प्रधान सेखुईया, प्रधान औड़ जंगल, प्रधान प्रधान अमरौली शुमाली, प्रधान पकरी भीखी, प्रधान बांसापार, प्रधान मधवापुर, प्रधान केवटाखोर, प्रधान कनेथू बुजुर्ग, प्रधान परसा खाल, प्रधान खरहरा जप्ती, प्रधान रेंगी, प्रधान रुद्रपुर, प्रधान सेहबरा, प्रधान कोइलसा, प्रधान सेहमो, प्रधान बसडीला, प्रधान सिसवा बुजुर्ग, प्रधान छनवतिया, प्रधान मुगरहा, प्रधान बहादुरपुर, प्रधान विशुनपुर, प्रधान परसा दमया, प्रधान मझौवा बैकुंठ, प्रधान बसौखा, प्रधान दसिया, प्रधान उमरा खास, प्रधान केउवां जपती, प्रधान मुनियाव, प्रधान पुरैना, प्रधान बसडिलिया, प्रधान मझौवा खजुरी, प्रधान हसनापुर, प्रधान जोगिया जूड़ी कुइयां, प्रधान ककरहिया, प्रधान बेलहसा, प्रधान बहरामपुर, प्रधान हरदिया, प्रधान बहेरिया, प्रधान कोठिली, प्रधान शाहपुर, प्रधान मझौवा खुर्द, प्रधान तेलियाडीह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *