बस्ती – जनपद बस्ती के थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा 1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है
मिली जानकारी के अनुसार थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा थाना वाल्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत शांति/ क़ानून व्यवस्था बनाए रखने व आमजन में सुरक्षा का आभास कराने हेतु किये जा रहे भ्रमण/ चेकिंग के दौरान मुखबिर ख़ास की सूचना पर बहद ग्राम बानगढ़ तिराहे के पास से अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजू पुत्र किशोरी लाल को 1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0सं0- 258/2023 धारा 08/20 NDPS Act पंजीकृत कर आज न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार हुआ व्यक्ति राजकुमार उर्फ राजू पुत्र किशोरी लाल निवासी ग्राम औसापुर थाना वाल्टरगंज जनपद का निवासी है