बस्ती 2 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के
ब्लॉसम किड्स कैम्पस स्कूल ,सिहारी ,बस्ती में महात्मा गाँधी जी की और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई ।इस अवसर प्रधानाचार्य मो. सैफ द्वारा दोनो महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके देश के प्रति समर्पण के बारे में सभी छात्रों को बताया ।छात्र एवम छात्राओं द्वारा भाषण और देश गीत प्रस्तुत किया गया ।इस अवसर पर प्रबन्धक सन्तोष श्रीवास्तव, अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, उप प्रबन्धक राजेश आर्य,कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश नारायण ने भी इन महापुरुषों के बारे में अपने-अपने विचार रखे तथा छात्रों को ” अहिंसा परमो धर्म: ” के मार्ग पर चलने की बात कही ।