अयोध्या l श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज जी ने आज अयोध्या में बहुत से संतों महन्थो के साथ यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने के लिए किया हवन पूजन के साथ यज्ञ किया lराजेश महाराज ने कहा कि देश को नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधान मंत्री की जरूरत है l तभी देश के विकास के साथ धर्म , संस्कृति एकता, और अखंडता को बनाऐ रखा जा सकता है l यही नही श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज जी ने कहा कि ऐसा प्रधान मंत्री मिलना देश के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है l