रिपोर्ट – गुलाम मुस्तफा इद्राशी
नौतनवा / महराजगंज ( अनुराग लक्ष्य ) सोनौली सीमा से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही को भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि राही नेपाल भाग गया था और भारत लौटने की कोशिश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दे कि मासूम रजा राही पिछले एक हफ्ते से पुलिस से आंख में मिचोली का खेल खेल रहा था किंतु शनिवार को उसके मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। कार्रवाई के भय से किराएदारों ने कमरा खाली कर दिया है। मकान पर बुलडोजर चलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
शनिवार की देर शाम को आरोपी पूर्व भाजपा नेता मासूम रजा राही को भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर पुलिस ने नेपाल से भारत में घुसपैठ करते गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मासूम रजा राही पर छेड़छाड़, मारपीट और पिता को जान देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाने वाली युवती को महराजगंज नगर पालिका में संविदा पर कंट्रोल रूम में नौकरी मिल गई है। पीड़िता शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंची और कामकाज को समझा। गिरफ्तार मासूम राजा रही पर पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है।