30 वर्षीया युवती ने दी जान

बस्ती।17 सितंबर बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बनतला गांव में एक विवाहिता फंदे से लटक गई। शनिवार को सुबह भोर में दुपट्टे के फंदे में कुंडी के सहारे लटका हुआ शव कमरे से पुलिस ने बरामद किया। सूचना पर पहुंचे एसआई सुभाष चन्द्र मौर्य ने अपने हमराहियो के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेजा है। बनतला गांव निवासी रामजीत की 30 वर्षीया पत्नी लक्ष्मी देवी का शव उसके कमरे में मिला। मृतका का पति रामजीत मुंबई में रोजी रोटी के लिए गया हुआ है। घर पर मृतका लक्ष्मी अपने दोनो बच्चों अमन, रूबी, देवर बलवंत, राजवंत, ससुर के साथ रहती थी। रोज की तरह शुकवार को सभी परिजनों को खाना खिलाकर बच्चो के साथ कमरे में सोने चली गई। जबकि दोनों देवर भी हमेशा की तरह दूसरे के घर पर सोने चले गए । इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *