संत कबीर नगर – शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व विशिष्ठ अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की उपस्थित में कूडीलाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज खलीलाबाद में शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जनपद में संचालित माध्यमिक विद्यालयों के उत्कृष्ट 11 प्रधानाचार्य/शिक्षक श्रीमती निशा यादव, प्रधानाध्यापिका राजकीय उ०मा०वि० बघौली, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह प्रधानाचार्य डी०ए०वी० इण्टर कालेज मेंहदावल, नीतू यादव, प्रवक्ता राजकीय कन्या इण्टर कालेज खलीलाबाद, उदयभान सिंह, प्रवक्ता हीरा लाल राम निवास इण्टर कालेज खलीलाबाद, रवीन्द्र कुमार चौरसिया, प्रधानाचार्य नेहरू कृषक इण्टर कालेज खलीलाबाद, अमित कुमार स०अ० राजकीय इ0का0 बनौली, राकेश कुमार अग्रहरी, प्रधानाचार्य कूडीलाल रुँगटा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज खलीलाबाद, जोखू, व्यायाम शिक्षक हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज खलीलाबाद, इन्द्रसेन राय, प्रधानाचार्य प्रेम चन्द्र इण्टर कालेज गोरयाघाट, राम चन्द्र यादव, प्रधानाचार्य, आर०पी० यादव इ०का० महुली, तथा रवी प्रकाश सिंह प्रवक्ता डी०ए०वी० इण्टर कालेज मेंहदावल, संत कबीर नगर को मा0 विधायक एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मा0 सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी, हरीबक्श सिंह, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि संजय द्विवेदी, मण्डलीय मंत्री उवप्रव माध्यमिक शिक्ष संघ, धुव्रचन्द्र पाठक, श्री हरिनन्द यादव, श्री आर0एन0 शुक्ल, श्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, जिला समन्वयक, श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय, श्री मोहम्मद गुलाम खाँ तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।