शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ की कार्रवाई

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ की कार्रवाई

लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गंगाराम पुत्र रामकृपाल निवासी ग्राम हारनाखुरी, पंकज पुत्र रामसूरत तथा अभिषेक चौधरी पुत्र श्रीकृष्ण चौधरी निवासी पोतनहरी, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती को हिरासत में लिया।
पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, कांस्टेबल अभिषेक नाथ एवं कांस्टेबल हरिशंकर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।