धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेजा

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हर्रैया पुलिस ने दो व्यक्तियों पर की निरोधात्मक कार्रवाई

 

धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेजा

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हर्रैया पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना हर्रैया क्षेत्र के ग्राम अमीनडीह निवासी नंदलाल पुत्र भीमसेन (35 वर्ष) एवं अर्जुन पुत्र भगवानदीन (42 वर्ष) के विरुद्ध शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत धारा 170, 126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों व्यक्तियों को उप जिलाधिकारी न्यायालय हर्रैया के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया।