बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी बने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, जिला कार्यालय पर मना जश्न

बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी बने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, जिला कार्यालय पर मना जश्न

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन द्वारा नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा किए जाने के बाद बस्ती जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नई टीम में बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम के पार्टी प्रभारी हरीश द्विवेदी को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य बधाई एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गले मिलकर तथा पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी को मिली नई जिम्मेदारी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, केंद्रीय संगठन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति हरीश द्विवेदी के लंबे संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है।

जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री बनना पूरे बस्ती जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। इससे आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, शिवानी सिंह, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, सुमन सिंह, पप्पू शुक्ला, तारक जायसवाल, मनमोहन श्रीवास्तव, शरद रावत, अरविंद चौधरी, अश्वनी श्रीवास्तव, राजन ठाकुर, सुभाष श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, वागीश सिंह, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, गौरव अग्रवाल, सचिन सिंह, राम शंकर यादव, के.के. दुबे, मनोज सिंह, सत्येंद्र कुमार पांडे, हनुमान प्रसाद भोलू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।