हरीश द्विवेदी जी का जीवन परिचय

हरीश द्विवेदी जी का जीवन परिचय

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। हरीश द्विवेदी का जन्म 22 अक्टूबर 1973 को एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था,उनके पिता श्री साधुशरण दुबे किसान इंटर कालेज में शिक्षक रहे हैं
सर्वप्रथम इन्होने वर्ष 1990 से 1992 तक अपने ग्राम सभा की संघ शाखा में में मुख्य शिक्षक के रूप में कार्य किया, 1991 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आये, 1993 से 95 तक विद्यार्थी परिषद, बस्ती के जिला प्रमुख रहे,वह 1994 से 1996 तक प्रदेश सहमंत्री रहे,वह 1995 से 98 तक एबीवीपी गोरखपुर के विभाग संगठन मंत्री भी बनें
1998 से 2000 तक प्रयाग में विभाग संगठन मंत्री रहे,वर्ष 2000 से 2003 तक प्रयागराज व सुल्तानपुर विभाग के संगठन मंत्री रहे, 2004 से भाजपा के सम्पर्क आये,2005 से 2007 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी के राजनीतिक सलाहकार रहे
इस दौरान वह 2005 से 2007 तक भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री भी रहे, 2007 से 2010 तक भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे
2010 से 2013 तक भाजयुमो की यूपी इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रहे, उन्होंने भाजयुमो द्वारा सक्रिय रूप से तिरंगा यात्रा में भाग लिया था
2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बस्ती सदर विधान सभा क्षेत्र से टिकट मिला, 2013 से अब तक वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं ।
हरीश जी वर्ष 2014 व 2019 के आम चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के रूप में बस्ती संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुकें हैं ।
सांसद बनने के उपरांत हरीश जी विभिन्न संसदीय समितियों जैसे- ऊर्जा,सूचना और प्रौद्योगिकी,वित्त,प्राकलन व याचिका संबंधी स्थायी समिति के सदस्य हैं/ रह चुके हैं ।
हरीश जी आदरणीय जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में बनी भाजपा की राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं एवं पूर्व श्री द्विवेदी बिहार जैसे महत्त्वपूर्ण प्रदेश सह प्रभारी भी रहे हैं।
संसद में उनकी कार्यकुशलता और क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें सबसे पुरानी और महत्त्वपूर्ण संसदीय समितियों में से एक याचिका समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था ।हरीश द्विवेदी जी वर्तमान में संगठन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण असम जैसे राज्य के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं।हाल ही पार्टी नें हरीश जी के लम्बे चुनावी अनुभव को देखते हुए उन्हें राजस्थान जैसे बड़े राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया है