पुरानी पेन्शन बहाल किये जाने की मांग को लेकर 20 को तिरंगा यात्रा निकालेंगे सफाईकर्मी
बस्ती। शुक्रवार को उ.प्र. पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में कलेक्टेªट परिसर स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृृत्व के आवाहन पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर 20 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाला जायेगा।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि 20 अगस्त गुरूवार को सुबह 11 बजे विकास भवन परिसर से तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। यात्रा के माध्यम से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
संघ के मण्डलीय मंत्री रूद्रनरायन उर्फ रूदल, मंत्री मंसाराम, संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, लेखा सम्प्रेक्षक भारत कुमार यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन-यापन का आधार प्रदान करती है। इसी मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।
बैठक में मुख्य रूप से राजेश कुमार, विजय भारत, लालजी निषाद, रामपाल भारती, हनुमान प्रसाद, जैश्री, श्रीचन्द, मो. कलीम, संजय कुमार यादव, बलराम कन्नौजिया, सन्तोष कुमार शर्मा, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, मायाराम चौधरी, रामललित, दिलीप चौधरी, बब्लू, दीनानाथ, राकेश कुमार वर्मा, हरिश्चन्द्र, जगदीश सैनी, शेषराम वर्मा के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी, सफाईकर्मी उपस्थित रहे।