शाखा प्रबंधक वैभव सक्सेना के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं को वितरित किया लोअर-टीशर्ट
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बनकटी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक शाखा बनकटी के शाखा प्रबंधक वैभव सक्सेना के नेतृत्व में शनिवार को बनकटी विकासखंड के देवमी विद्यालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ समस्त शिक्षक एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक वैभव सक्सेना द्वारा छात्र-छात्राओं को लोअर-टीशर्ट भी वितरित की गई। तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनाया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुहम्मद इकबाल, अनुपम, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, बीना चौधरी, सुनीता चौधरी, बालेन्द्र, विनय कुमार शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।