अजय सिंह के नेतृत्व में हरैया में उमड़ा तिरंगे का महासैलाब हजारों मोटरसाइकिलों के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई महाराजगंज से शुरू हुई यात्रा में हजारों मोटरसाइकिलों पर सवार लोग शामिल हुए। पूरा विधानसभा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से गूंजता रहा। भीषण गर्मी के बावजूद हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। करीब 10 किलोमीटर से अधिक लंबे मार्ग पर हर हाथ में तिरंगा नजर आया। जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। युवाओं का जोश, मातृशक्ति की भागीदारी और बुजुर्गों का आशीर्वाद यात्रा की भव्यता बढ़ा रहा था। अजय सिंह बोले यह उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि हर्रैया की धरती पर निकली यह तिरंगा यात्रा उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक यात्राओं में शामिल होगी। हजारों लोगों का राष्ट्रध्वज के सम्मान में एकजुट होना हर्रैया के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन बान शान और हर भारतीय के गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त महेश शुक्ला भी शामिल हुए। उन्होंने यात्रा की भव्यता और विधायक अजय सिंह के नेतृत्व की सराहना की। यात्रा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि परसरामपुर श्रीश पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, जवाहर जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशुतोष सिंह, महेंद्र सिंह, घनश्याम शुक्ला, सुनील तिवारी, भानु प्रताप पाण्डेय, वंशीधर कनौजिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में उमड़े जनसैलाब ने हर्रैया में राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के सम्मान का जोरदार संदेश दिया।