अयोध्या। समाज सेवा का उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना होता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अयोध्या के प्रसिद्ध समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी लगातार सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। अयोध्या ही नहीं, बल्कि आसपास के जनपदों में भी वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते हैं। हाल ही में बिहार के सीवान जिले के सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय धर्म मकड़ियार में सुशील चतुर्वेदी के सहयोग से स्कूली बच्चों के बीच जूतों का वितरण किया गया। नए जूते पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर भी बल दिया गया। विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान कियाi गया। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि शिक्षा के साथ आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। सुशील चतुर्वेदी लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सेवा कार्यों का दायरा लगातार बढ़ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उनके इस सामाजिक योगदान की स्थानीय लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि सक्षम लोग इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं, तो अनेक बच्चों और परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता हैकार्यक्रम में प्रधान शिक्षक सतीश श्रीवास्तव, शिक्षक नेता राजीव रंजन तिवारी, अनिमेष कुमार, अतुल सिंह, उज्ज्वल अभिषेक सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के हित में प्रेरणादायी प्रयास बताया।