फीता काटकर हुआ ‘माँ लक्ष्मी EV स्कूटी एवं E-रिक्शा सप्लायर’ प्रतिष्ठान का शुभारंभ

फीता काटकर हुआ ‘माँ लक्ष्मी EV स्कूटी एवं E-रिक्शा सप्लायर’ प्रतिष्ठान का शुभारंभ,

 

सत्यनारायण कथा का हुआ आयोजन

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। जनपद के नरसिंहपुर चौराहे पर शुक्रवार को ‘माँ लक्ष्मी EV स्कूटी एवं E-रिक्शा सप्लायर’ प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया तथा इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र शुक्ल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, आईटीआई गौर तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रो. बृजेश नारायण मिश्र भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ता उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के लिए किफायती एवं सुविधाजनक परिवहन का माध्यम बन रहा है। उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए सफलता की मंगलकामना की।

शुभारंभ के अवसर पर मुख्य यजमान वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कुल पुरोहित पं. राम प्रताप त्रिपाठी के सान्निध्य में भगवान श्री सत्यनारायण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं कथा का आयोजन कराया। कथा एवं पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर शिव नारायण मिश्र, रवि नारायण मिश्र, आशुतोष नारायण मिश्र, दुर्गेश शरण मिश्र, अशोक कुमार प्रधान (बांसगांव बाबा), राधेश्याम शर्मा, रामदीन चौधरी, राधेकृष्ण दुबे, बुधई, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, अरविंद कुमार पांडेय, प्रमोद गुप्ता, बलराम, निखिल तिवारी, पन्ना लाल गुप्ता, बृजमोहन चौरसिया, साधु, कन्हैया चौरसिया, रामधनी वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर नवस्थापित प्रतिष्ठान को शुभकामनाएं दीं तथा इसके सफल संचालन की कामना की। पूरे आयोजन का माहौल धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और उत्साह से सराबोर रहा।