नगर पंचायत नगर की विद्युत समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर किया मौन सत्याग्रह
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती । नगर पंचायत नगर की विद्युत समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर मौन सत्याग्रह किया। श्री राना दर्जनों सभासदों और कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 10 बजे ही चीफ ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी मानसिकता के अधिकारी और कर्मचारी बिजली व्यस्था को जानबूझ कर खराब कर के सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रहे हैं जिनके मंसूबों को कामयाब नही होने दिया जाएगा। श्री राना ने 09 सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्यवाही के लिय विभाग के मुख्य अभियंता ,अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता से लिखित आश्वासन मांगा। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण अभी तक नगर पंचायत के सभी वार्ड स्वतंत्र फीडर से नहीं जुड़ पाए हैं। नगर के कई मोहल्लों में लो वोल्टेज से उपभोक्ता वर्षों से परेशान है। शिड्यूल के अनुसार नगर पंचायत को मिलने वाली 21 घंटे की बिजली कभी नहीं मिलती। जर्जर खम्भे और तार जानलेवा बने हुए हैं। कई वार्डों में बांस बल्लियों के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है जहां कभी भी कोई अनहोनी हों सकती है।
रात में विद्युत समस्या आने पर कोई जिम्मेदार कर्मी उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठाते हैं। अनेक भ्रष्ट और लापरवाह कर्मियों के भरोसे बिजली व्यवस्था संचालित की जा रही है। 05 घंटे तक चली मान मनौव्वल और मैराथन बैठक के बाद मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता के निदेश पर अंततः अधीक्षण अभियंता खालिद सिद्दीकी ने बिंदुवार लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नवंबर माह तक नगर के सभी वार्ड स्वतंत्र फीडर से जोड़ दिए जाएंगे। नगर पंचायत नगर की विद्युत समस्याओं को लेकर । 21 घटे के शिड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाएगी। 15 दिन में नगर पैट्रोल पम्प के पास, राजकोट और पाल नगर में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। लोहार टोला में लटके तार 15 दिन में ठीक किए जाएंगे। 02 माह में लोहे के सभी जर्जर पोल बदले जाएंगे। सड़को पर बेतरतीब लगे विघुत पोल एक माह में ठीक किए जाएंगे। नगर पंचायत नगर के सभी 15 वार्डों में विद्युत समस्याओं के लिए अगस्त माह में जन प्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं के साथ बैठक आहूत की जाएगी।श्री राना ने चेतावनी दिया है कि अगर तय समय पर विभाग द्वारा कार्य नहीं कराए गए तो कठोर कदम उठाए जाएंगे जिसके किए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होगें।