प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजयमणि त्रिपाठी, महामंत्री अरुणेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष मजहर मोहम्मद खान के निर्देश पर जनपद इकाई ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को शिक्षक समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा, मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष अजय कुमार पाल, उमेश जी मौर्य जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष मनीष प्रकाश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष सहित तमाम अध्यापक मौजूद रहे